रतनपुर : दो आरक्षक निलंबित, शराब तस्कर को छोड़ा था बिना कार्रवाई

रतनपुर: थाना क्षेत्र में ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। मामला 26 अगस्त की रात का है, जब सिल्ली मोड़ स्थित कुआंजती गांव में दबिश के दौरान पुलिसकर्मियों ने 50 लीटर शराब तो जब्त की, लेकिन आरोपी राजेंद्र कुमार साहू को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।

आरोप है कि आरक्षकों ने तस्कर से लेन-देन भी किया। दोनों आरक्षक संजय खांडे और सुदर्शन मरकाम ने न तो टीआई को सूचना दी और न ही कानूनी कार्रवाई की। इस पूरे मामले के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने दोनों को निलंबित कर दिया।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि आरोपी राजेंद्र कुमार साहू को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले की जांच एसडीओपी नुपुर उपाध्याय को सौंपी गई है, जिन्होंने कहा कि सच्चाई जल्द सामने आएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई