उमरिया में बाण सागर डैम में डूबने से दो मासूमों की मौत..

उमरिया। उल्टी पड़ी नाव पर से फिसलकर बाण सागर डैम में गिरे दो मासूमों की मौत हो गई। घटना शनिवार की दोपहर की है। रविवाद की सुबह दोनाें बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद स्वजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार मरने वाले बच्चों में मझोखर के रहने वाले अरुण कुमार लोनी की 4 वर्षीय बेटी और सममित लोनी का 6 वर्षीय बेटो है।

इस तरह हुई घटना

इंदवार पुलिस ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब दो बजे दोनों मासूम बाणसागर डैम के लोनी घाट पर निस्तार के लिए गए थे। घटना स्थल लोनी घाट पर एक नाव उल्टी पड़ी हुई थी। डैम के बिल्कुल किनारे पर पड़ी इस उल्टी नाव पर बच्चे जिज्ञासावस चढ़ गए। उल्टी पड़ी हुई नाव पर काई जमी थी, जिस वजह से दोनों मासूम फिसल गए और गहरे बाणसागर डैम में गिर गए।

नहीं मिली जानकारी

दुर्भाग्य इस घटना की जानकारी जल्दी गांव वालों को नही मिल सकी। बाद में जब इसकी जानकारी मिली तो मासूमो ने दम तोड़ दिया था। ह्रदय विदारक हुई इस घटना में दो अलग-अलग परिवारों के मासूमों की मौत हुई है। घटना के बाद से ही गांव में शोक व्याप्त है, परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंदवार पुलिस इस मामले में मर्ग कायमी कर पूरे घटना की विवेचना में जुटी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button