शहडोल में जमीन विवाद ने ली दो भाइयों की जान, धारदार हथियारों से हमला कर की गई हत्या

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जमीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बुढ़ार थाना क्षेत्र के केशवाही चौकी अंतर्गत बलबहरा गांव में मंगलवार की रात दो सगे भाइयों की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, बलबहरा निवासी राकेश तिवारी और राहुल तिवारी दीपावली के दूसरे दिन अपनी ऑटो पार्ट्स दुकान में दिया जलाने गए थे। इसी दौरान गांव के अनुराग शर्मा अपने 10 से अधिक साथियों—नीलेश कुशवाहा, नयन पाठक और सचिन शर्मा—के साथ दुकान में घुस आया और फरसा, तलवार, डंडे व बंदूक से हमला कर दिया। हमले में राकेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल को मेडिकल कॉलेज शहडोल ले जाया गया, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी भी मौत हो गई।

तीसरा भाई सतीश तिवारी गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। बताया जा रहा है कि मरने से पहले राहुल ने अपने मोबाइल कैमरे में वीडियो बयान दर्ज किया, जिसमें उसने हमलावरों के नाम और पूरी वारदात का जिक्र किया।

मृतकों के पिता पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि विवाद 99 डिसमिल पट्टे की जमीन को लेकर था। वर्ष 2021 में भी मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा ने परिवार को पिस्टल दिखाकर धमकाया था, तब मामला दर्ज हुआ था। परिवार का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते यह दोहरी हत्या की गई।

पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा सहित कुछ साथियों को हिरासत में लिया है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। शहडोल के एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा पाया गया है।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झरिया को लाइन अटैच कर दिया है। इससे पहले इसी चौकी क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की घटना भी सामने आई थी, जिसके चलते उन पर कार्रवाई की मांग हो रही थी। दोहरी हत्या के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को राउंडअप कर लिया है और जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई