दो बाइकों की हुई टक्कर, एक की मौत; दो लोगों की हालत गंभीर..

कोडगांव| फरसगांव थाना क्षेत्र के पीपरा डोडरापारा गांव में गुरुवार की सुबह दो बाइकों में टक्कर हो गई। इस घटना में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फरसगांव थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि ग्राम छिदली निवासी राजमिस्त्री नंदुराम मरकाम (35) अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्रशिक्षण के लिए अपने घर से निकला हुआ था, तभी अचानक पीपरा डोडरापारा के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई।

इस घटना में नंदूराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से पहले फरसगांव के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी खराब हालत को देखते हुए उन्हें कोंडागांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई