50 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपित गिरफ्तार…

इंदौर । इंदौर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में सराफा पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से आधा किलो एमडी ड्रग्स बरामद की है। इस ड्रग्स की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपितों के नाम पारस और रिंकू हैं।

पुलिस दोनों से पूछताछ कर पता चलाने की कोशिश कर रही है कि वे यह ड्रग्स कहा से लाए थे और किसे सप्लाई कर रहे थे। भोपाल और झाबुआ में ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद से प्रदेशभर में पुलिस जगह-जगह कार्रवाई कर ड्रग्स बेचने वालों को गिरफ्तार कर रही है।

विजय नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त के मामले में पैडलर अर्जुन मीना (मंदसौर) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त को आरोपित यश उर्फ नन्नू को स्मैक के साथ पकड़ा था। आरोपित ने अर्जुन का नाम बताया था। अर्जुन के विरुद्ध करीब 30 मामले दर्ज है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button