क्रिसमस बयान पर घिरे टीएस सिंहदेव, भाजपा नेताओं का पलटवार तेज

रायपुर। क्रिसमस त्योहार को लेकर दिए गए बयान के बाद प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव सियासी विवादों में घिर गए हैं। सिंहदेव ने कहा था कि वे क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री सजाएंगे और बजरंग दल को भी आमंत्रित करेंगे। इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने उन पर तीखा हमला बोला है।

भाजपा के सीनियर आदिवासी नेता और कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने टीएस सिंहदेव पर तंज कसते हुए कहा कि वे हर साल क्रिसमस मनाते हैं, रोजा रखते हैं और रमजान भी मनाते हैं। नेताम ने यह भी दावा किया कि सिंहदेव शेरवानी-कुर्ता और टोपी पहनकर नमाज पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव ईसाई और मुस्लिम वोटों से चुनाव जीतते हैं, हालांकि वे कट्टरपंथी नहीं हैं। नेताम ने यह आरोप भी लगाया कि सिंहदेव की विश्वसनीयता अब खत्म होती जा रही है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने भी टीएस सिंहदेव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टीएस बाबा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, वे ईसा मसीह को मानें, टोपी पहनें और अपने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ क्रिसमस मनाएं। बजरंग दल का इससे कोई लेना-देना नहीं है और न ही वह कभी ऐसे आयोजनों में शामिल हुआ है।

क्रिसमस को लेकर दिए गए बयान के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई