TRUMP ORDER: ट्रंप का बड़ा फैसला, अब अमेरिका में नहीं बनेंगे नए सिक्के; ट्रेजरी को दिया निर्देश

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा और चौंकाने वाला एलान किया है। उन्होंने अमेरिकी ट्रेजरी विभाग को नए सिक्के बनाने की प्रक्रिया बंद करने का निर्देश दिया है।

ट्रंप का कहना है कि इन सिक्कों के उत्पादन में जो लागत आती है, वह उनके मूल्य से अधिक है, और इसे “बेहतर तरीका नहीं” माना जा सकता। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा,

“अमेरिका बहुत लंबे समय से पेनी (एक सेंट के सिक्के) बना रहा है, लेकिन इसकी लागत असल में 2 सेंट से भी अधिक है। यह बहुत बर्बादी है!” उन्होंने आगे कहा, “मैंने ट्रेजरी सचिव को नए सिक्के बनाने की प्रक्रिया को तुरंत रोकने का आदेश दिया है।”

ट्रंप का नया प्लान

राष्ट्रपति ट्रंप का नया प्रशासन सरकारी खर्चों को कम करने, एजेंसियों को अधिक प्रभावी बनाने, और सरकारी कर्मचारियों की संख्या घटाने पर जोर दे रहा है। ट्रंप ने कहा, “आइए इस बर्बादी को हमारे राष्ट्र के बजट से निकालें, चाहे यह एक पैसा ही क्यों न हो।”

इसके अलावा, ट्रंप प्रशासन ने अरबपति कारोबारी एलन मस्क के नेतृत्व में बने सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) को ट्रेजरी विभाग के दस्तावेजों तक पहुंचने से रोक दिया है। अमेरिका के एक जज ने शनिवार को इस मामले में आदेश जारी किया। इनमें सोशल सिक्योरिटी नंबर और बैंक खाता जैसे महत्वपूर्ण और निजी डेटा शामिल हैं। इससे पहले ट्रंप ने रविवार को बताया कि सोमवार को अमेरिका में स्टील और एल्युमिनियम आयात पर नए टैरिफ की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन टैरिफों के तहत, अमेरिका में आने वाले सभी स्टील और एल्युमिनियम पर 25% शुल्क लगेगा।

ट्रेजरी विभाग की भुगतान प्रणाली

ट्रेजरी विभाग की भुगतान प्रणाली से जुड़े दस्तावेज टैक्स रिफंड, सोशल सिक्योरिटी लाभ, और नागरिकों के अन्य वित्तीय लाभों से जुड़े होते हैं। यह एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें हर साल करोड़ों डॉलर का लेन-देन होता है, और अब तक नागरिकों के डेटा तक असुरक्षित पहुंच की चिंता पैदा हो रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई