TRUMP LAW: अमेरिका में अवैध अप्रवासियों को हिरासत में लेने का आदेश, ट्रंप ने साइन किया ‘लैकेन राइली एक्ट’

दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कानून, ‘लैकेन राइली एक्ट’, पर साइन कर दिए हैं। इस कानून के तहत, अवैध अप्रवासी जो चोरी, सेंधमारी, हत्या जैसे अपराधों में शामिल होंगे, उन्हें बिना सुनवाई के पहले ही गिरफ्तार किया जा सकेगा। यह ट्रंप का राष्ट्रपति बनने के बाद पहला कानून है, जिस पर उन्होंने साइन किया है।

यह कानून अमेरिकी संसद के निचले सदन और सीनेट में द्विदलीय समर्थन से पारित हुआ। ट्रंप ने इसे ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि इस कानून से होमलैंड सुरक्षा विभाग को अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार करने की शक्ति मिलेगी, जो गंभीर अपराधों में लिप्त हैं। इस कानून का नाम जॉर्जिया की नर्सिंग छात्रा लैकेन राइली के नाम पर रखा गया है, जिसे एक अवैध अप्रवासी ने हत्या कर दी थी।

राज्यों को संघीय सरकार पर केस चलाने का अधिकार मिला

ट्रंप का कहना है कि यह कानून पहली बार राज्यों को संघीय सरकार पर केस चलाने का अधिकार देता है, अगर संघीय सरकार आव्रजन कानूनों को लागू करने से मना करती है। वहीं, डेमोक्रेटिक सीनेटर डिक डर्बिन ने इस कानून की आलोचना की और कहा कि यह संघीय सरकार की शक्ति को कमजोर करता है। कानून पर टिप्पणी करते हुए होमलैंड सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने कहा कि यह कानून अमेरिकी आव्रजन प्रणाली को बेहतर बनाएगा और हिंसक अपराधियों और गिरोह के सदस्यों को अब अमेरिकी समुदायों में नहीं छोड़ा जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई