BREAKING: रायपुर में ट्रक चालक से लूट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमानाका इलाके में ट्रक चालक से बाइक सवार आरोपी ने लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। पीड़ित ट्रक चालक ने आमानाका थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आमानाका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लूट की शिकायत राजस्थान निवासी पीड़ित मानाराम चौधरी ने पुलिस से की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया,कि राजस्थान से ट्रक लेकर पहुंचा था और बिलासपुर हाईवे बाईपास रोड में खड़ा था। इस दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति उसकी गाड़ी से टकराया। गाड़ी से टकराने के बाद वो कैबिन में घुसा और जेब में रखे 35 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर इलाके में लगे सीसीटीवी की जांच करके आरोपी की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी हुई है।





