Truck attack on the White House: भारतीय नागरिक साई वर्शित कंडुला को 8 साल की सजा

वॉशिंगटन। अमेरिका में व्हाइट हाउस पर हमले की कोशिश करने वाले भारतीय नागरिक साई वर्शित कंडुला को गुरुवार को 8 साल की सजा सुनाई गई। कंडुला ने 22 मई 2023 को किराए के ट्रक से व्हाइट हाउस पर हमला करने की योजना बनाई थी। उसे 13 मई 2024 को अमेरिकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का दोषी ठहराया गया था।

फुटेज व्हाइट हाउस पर हमले के दौरान बैरियर से ट्रक के टकराने का है। - Dainik Bhaskar

कंडुला ने पूछताछ में बताया कि वह राष्ट्रपति जो बाइडेन को मारने की योजना बना रहा था और इसके लिए छह महीने से प्लानिंग कर रहा था। वह भारत के चंदनगर का निवासी था और अमेरिका में स्थायी निवासी (ग्रीन कार्ड होल्डर) था। हमले के वक्त उसकी उम्र 19 साल थी। 22 मई को कंडुला ने सेंट लुइस से फ्लाइट लेकर वॉशिंगटन पहुंचा, जहां उसने एक ट्रक किराए पर लिया और व्हाइट हाउस की सुरक्षा बैरियर से टक्कर मार दी। बाद में उसने नाजी झंडा लहराया, जो उसके इरादों को दर्शाता है। इस घटना के बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई