प्रेमी से परेशान होकर नाबालिग प्रेमिका ने लगाई फांसी, युवक करता था पैसे की डिमांड, भगा ले जाने की देता था धमकी

रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में एक नाबालिक प्रेमिका ने प्रेमी से परेशान होकर फांसी लगा ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना सोनकर पारा की है, जहां आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिक प्रेमिका से पहले 80 हजार रूपये लिए, फिर धोखे से उसका जेवर भी बेच दिया। इसके अलावा आरोपी प्रेमी ने बार-बार पैसे की डिमांड करता रहा। साथ ही भगा ले जाने की धमकी भी देता था। इससे आहत होकर नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button