विश्व पर्यावरण दिवस पर कोनी अस्पताल परिसर में किया गया वृक्षारोपण

बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आनंद संघ के सदस्यों ने कोनी स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्था की अध्यक्ष जय श्री सरकार की अगुवाई में दर्जनों छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए।

हरियाली बढ़ाने जुटे सदस्य, दिया जिम्मेदारी का संदेश

संस्था की अध्यक्ष जय श्री सरकार ने कहा कि बढ़ते तापमान और बिगड़ते मौसम के बीच वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है, जिससे हम आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि “हमारी ज़मीन, हमारा भविष्य” थीम हमें यह याद दिलाती है कि प्रकृति की उपेक्षा हमारे जीवन को सीधे प्रभावित कर रही है।

सिर्फ पौधारोपण नहीं, जागरूकता फैलाने की पहल

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं था, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करना भी था। सदस्य जब हाथों में पौधे लेकर ज़मीन से जुड़ते दिखे, तो वह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि एक मजबूत संदेश बन गया—कि पर्यावरण की रक्षा सिर्फ सरकार या संस्थाओं की नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई