त्योहारों पर यात्रियों की मुश्किलें, मुंबई-हावड़ा रूट की ट्रेनें फुल

रायपुर। दीपावली और छठ पर्व पर घर लौटने की चाह रखने वाले यात्रियों के लिए इस बार भी सफर आसान नहीं होगा। छत्तीसगढ़ से मुंबई और हावड़ा रूट की ज्यादातर नियमित ट्रेनें 15 से 30 अक्टूबर तक पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। ऐसे में जिन यात्रियों ने समय पर टिकट बुक नहीं किए, उन्हें अब केवल पूजा स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा लेना पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में मजदूर, कर्मचारी और छात्र मुंबई, पुणे, ठाणे, कल्याण और वसई-विरार जैसे शहरों में रहते हैं। साल में एक-दो बार त्योहारों पर वे गांव लौटते हैं, लेकिन इस बार टिकट की स्थिति बेहद निराशाजनक है।

हावड़ा मेल (12809) 11 से 30 अक्टूबर तक नो रूम, एलटीटी-शालीमार (18029) और समरसता सुपरफास्ट (12151) भी पूरी तरह फुल हैं। हावड़ा रूट पर भी यही हाल है—हावड़ा-मुंबई मेल (12810), गीतांजलि (12860) और हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस लगातार हाउसफुल हैं।

छत्तीसगढ़ से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश लौटने वाले हजारों परिवारों के लिए दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस (15160) एकमात्र सहारा है, लेकिन यह ट्रेन भी पूरे अक्टूबर महीने वेटिंग और नो रूम की स्थिति में है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई