मध्य प्रदेश में कई सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले, बड़े पदों पर फेरबदल, देखें-पूरी लिस्ट

भोपालः मध्य प्रदेश में मंगलवार देर रात को 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। सीनियर आईएएस सुखवीर सिंह को प्रदेश का नया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। इससे पहले सुखवीर सिंह प्रमुख सचिव उद्यानिकी और खाद्य संस्करण के पद पर थे। सुखबीर सिंह को अब मध्य प्रदेश का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा वह प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन विधि एवं विधायक कार्य विभाग भी देखेंगे। सुखवीर सिंह 1997 बैच के IAS अधिकारी हैं।

वर्तमान में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे अनुपम राजन को अब उच्च शिक्षा प्रमुख सचिव और प्रमुख सचिव शासन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अमित राठौर को प्रमुख सचिव वित्त विभाग और प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वाणिज्यिक कर विभाग, प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग प्रभार सौंपा गया है।

शहडोल संभाग के नये कमिश्नर बने श्रीमन शुक्ला

आयुक्त सह संचालक रविंद्र सिंह को मध्य प्रदेश शासन में सचिव बनाया गया है। आईएएस श्रीमन शुक्ला शहडोल संभाग के नये कमिश्नर होंगे। सिबी चक्रवर्ती को आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, मध्य प्रदेश और प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य भण्डार गृह निगम, भोपाल अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई