वन विभाग में तबादले, चार IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर। राज्य शासन ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार IFS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में नवा रायपुर स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, नवीद शुजाउद्दीन (2004 बैच) को प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन एवं सामुदायिक वानिकी/संरक्षण) के पद पर नियुक्त किया गया है। वे कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर में अपनी सेवाएं देंगे।
वहीं रमेश कुमार जांगड़े (2013 बैच) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बीजापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा रंगानाधा रामाकृष्णा वाय. (2015 बैच) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), दंतेवाड़ा के पद पर पदस्थ किया गया है। जबकि जाधव सागर रामचन्द्र (2017 बैच) को वन उप संरक्षक (परियोजना निर्माण, निगरानी एवं मूल्यांकन) के रूप में कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर में नियुक्त किया गया है।
राज्य शासन के इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।





