भारी बारिश से ट्रेन सेवाएं प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग बदले

जगदलपुर। लगातार दो दिन से हो रही मूसलधार बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट के कारण केके रेल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
विशाखापट्टनम–किरंदुल नाइट एक्सप्रेस और किरंदुल–विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस 18 और 19 अगस्त को बदले हुए रूट से चलेंगी।
विशाखापट्टनम–किरंदुल पैसेंजर और किरंदुल–विशाखापट्टनम पैसेंजर 18 अगस्त को बीच रास्ते से ही शॉर्ट-टर्मिनेट कर दी जाएंगी और वापस लौटेंगी।
19 अगस्त को ये दोनों पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।





