बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक की ली जान, चालक फरार

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के मोहतरा चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक विश्वनाथ दिनकर, जो भनेसर गांव का रहने वाला था, अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।





