कोरबा में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दो गंभीर

कोरबा। जिले में एनएच-130 कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रविवार देर रात ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। दो की हालत बेहद गंभीर है।मिली जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त किसी पारिवारिक समारोह में गए थे, जहां से वे घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घायलों को डायल 112 के माध्यम से कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर है, जिन्हें डॉक्टर ने रेफर कर दिया है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। यातायात बहाल कराया गया। मृतक बाइक सवार की पहचान तानाखार निवासी लक्ष्मी दास के रूप में हुई है। घायल भुवनेश्वर और सुरेश अगरिया पिता शिव अगरिया की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। बाइक लक्ष्मीदास चला रहा था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई