कोरबा में दर्दनाक हादसा, पूर्व पार्षद समेत कई घायल

कोरबा। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ट्रेलर से कार के टकराने पर पूर्व कांग्रेस पार्षद समेत सात सवार घायल हो गए। गनीमत रहा का कार का एयरबैग समय पर खुल गया, जिससे चालक की जान बन गई, अन्यथा उसकी जान चली जाती।

दरअसल, नगर निगम कोरबा मुड़ापार वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षद गोपाल कुर्रे परिजनों के साथ नैला से देवी दर्शन कर वापस लौट रहे थे। कनकी मुख्य मार्ग पर उनकी कार सड़क के किनारे खड़ी हाइवा से जा टकराई। कार में सवार लोगों को राहगीरों ने बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना किया।

बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे उसकी पत्नी, बहन और भांजी सवार थे। ट्रेलर से कार के टकराने पर एयरबैग खुलने से चालक जीवन दास बाल-बाल बच गया, वहीं गोपाल कुर्रे के सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं उनकी पत्नी, बहन और भांजी समेत सात लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई