बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: अंतिम संस्कार में जा रहे अधेड़ को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

बिलासपुर। जिले के बलौदा क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई। वह अपने बड़े भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तखतपुर से निकला था, लेकिन रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उसकी तलाश की जा रही है।
इस हादसे से मृतक के परिवार में दोहरी शोक की लहर है—एक तरफ भाई की मौत का गम और दूसरी तरफ घर के एक और सदस्य की अकस्मात मौत। गांव में भी इस घटना को लेकर दुख और हैरानी का माहौल है।





