10वीं-12वीं की द्वितीय अवसर परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जुलाई में होंगी परीक्षाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की द्वितीय अवसर परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। वे छात्र जो मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए थे, या परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे, या अपनी श्रेणी (ग्रेड) सुधारना चाहते हैं, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि 7 जून को 10वीं और 12वीं के मुख्य परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए गए थे। इसके बाद अब छात्रों को दूसरा मौका देने के लिए बोर्ड ने परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं।

परीक्षा की तिथियां इस प्रकार हैं:

12वीं (हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा): 8 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक

10वीं (हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा): 9 जुलाई से 21 जुलाई 2025 तक

परीक्षा समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों को साल में दो बार परीक्षा देने का अवसर दिया जा रहा है, ताकि किसी छात्र का साल बर्बाद न हो।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय से अपनी तैयारी शुरू कर दें और परीक्षा से संबंधित निर्देशों का पालन करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई