लकड़ी तस्करों का कहर: डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

बिलासपुर।जिले के कोटा थाना क्षेत्र में लकड़ी तस्करों का आतंक देखने को मिला, जहां डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक, उन्हें कोटा के जंगल में सागौन की अवैध कटाई की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद तस्करों ने अचानक हमला कर दिया।

हमले में डिप्टी रेंजर को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य वनकर्मी किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले। घायल डिप्टी रेंजर को बिलासपुर अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना स्थल से वन विभाग ने 17 नग सागौन के लट्ठे, एक ट्रैक्टर और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। अब सवाल यह है कि क्या जंगल और वन अधिकारियों को तस्करों से सुरक्षित रखने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाएगा?

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई