होली पर रायपुर में चाक-चौबंद सुरक्षा, 5 मिनट में पहुंचेगी पुलिस; संवेदनशील इलाकों में ड्रोन निगरानी, 3000 जवान तैनात

रायपुर में होली के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। हुड़दंग और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आसमान से लेकर सड़क तक निगरानी की व्यवस्था की गई है। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे तैनात किए गए हैं, जो लगातार कंट्रोल रूम को लाइव फीड उपलब्ध कराएंगे।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर को तीन सेक्टरों में विभाजित किया है। डीसीपी रैंक के अधिकारियों की निगरानी में प्रत्येक सेक्टर में विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी विवाद या सूचना पर अधिकतम पांच मिनट के भीतर पुलिस टीम मौके पर पहुंचेगी और नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

त्योहार के दौरान 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ये जवान सोमवार शाम से बुधवार शाम तक लगातार ड्यूटी पर रहेंगे। भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल लगाया गया है।

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शहर में 60 से अधिक चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। यातायात विभाग के करीब 500 जवान प्रमुख मार्गों पर तैनात रहेंगे। पुलिस का विशेष फोकस शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तेज रफ्तार बाइक चालकों और तीन सवारी लेकर चलने वालों पर रहेगा। नियम उल्लंघन करने पर वाहन जब्त कर थाने भेजा जाएगा और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए क्राइम ब्रांच की 150 सदस्यीय टीम सिविल ड्रेस में तैनात रहेगी। यह टीम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी और त्योहार की आड़ में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन कैमरों से रिकॉर्डिंग भी की जाएगी, जिसे आवश्यक होने पर साक्ष्य के रूप में उपयोग किया जाएगा। शहरवासियों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई