कोटा के जंगलों में फिर दिखे बाघ के पंजे के निशान, रतनपुर-बेलगहना की ओर मूवमेंट की आशंका

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के कोटा क्षेत्र के जंगलों में एक बार फिर बाघ के पदचिह्न मिले हैं. जिससे ग्रामीणों में हलचल मच गई है। वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और सर्च अभियान चलाया, लेकिन बाघ की उपस्थिति नहीं मिली।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह बाघ अचानकमार टाइगर रिजर्व का नहीं है, बल्कि किसी अन्य जंगल से भटककर यहां आया हो सकता है। फिलहाल, बाघ के रतनपुर-बेलगहना की ओर मूवमेंट करने की जानकारी सामने आई है। कोटा के जंगलों में पिछले कुछ महीनों में कई बार बाघ के निशान देखे गए हैं, जिससे वन विभाग सतर्क हो गया है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई