“कटनी में बाघ का कहर: महिला पर हमला कर झाड़ियों में खींच ले गया”

 कटनी। जिले के बड़वारा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुतरी गांव में जंगल गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। इसमें महिला की मौत हो गई। वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर को सुतरी गांव आधा दर्जन महिलाएं जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। लकड़ी बीनने के दौरान झाड़ी से निकलकर बाघ ने एक महिला पर हमला बोल दिया।

महिलाओं ने बताया कि जब गांव की दुर्गा बाई नामक महिला लकड़ी बीन रही थी, अचानक बाघ ने हमला कर दिया और उसे खींचते हुए झाड़ियों की ओर ले गया।

इससे डर कर महिलाएं वहां से चिल्लाते हुए भागी और गांव में सूचना दी। ग्रामीण एकत्र होकर जंगल पहुंचे और महिला की खोजबीन की। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी और खुद भी खोजबीन की। इसमें महिला मृत अवस्था में मिली।

पीरबाबा में पान दुकान संचालक का सिर फोड़ा

  • माधवनगर थाना क्षेत्र के पीरबाबा में रविवार की रात को एक पान संचालक पर विधायक विजयराघवगढ़ संजय पाठक के वाहन चालक ने बेस बाल की डंडे से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया।
  • दोनों के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • पीड़ित रविशंकर चौरसिया पिता विनोद चौरसिया 42 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड ने बताया कि वह पीरबाबा में पान दुकान चलाता है।
  • रविवार की रात को वह अपनी दुकान बंद कर रहा था, उसी दौरान विधायक पाठक का वाहन चालक चरण आया और अभद्रता करने लगा।
  • युवक का कहना था कि वह पूर्व में भी अभद्रता करने के साथ धमकी देता रहता था।
  • रविवार को जब उसने उसका विरोध किया तो वह बेस बाल का डंडा लेकर आया और उसके साथ मारपीट करते हुए सिर पर डंडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
  • सूचना पर डायल-100 मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
  • माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि युवक की शिकायत के आधार पर आरोपित चरण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button