गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में बाघ की दस्तक, वन विभाग सतर्क

जीपीएम। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM) जिले के मरवाही वनमंडल में एक नर बाघ आबादी क्षेत्र के नजदीक पहुंच चुका है. बाघ को आज सुबह मरवाही के परासी गांव के काफी करीब घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है. मरवाही वनमंडल के जंगल में बाघ की उपस्थिति की पुष्टि करते हुए डीएफओ रौनक गोयल ने बताया कि बाघ परासी के पास देखा गया. ग्राम परासी के निवासी मंगल प्रसाद केवट के बैगन की फसल के पास आज सुबह यह बाघ नजर आया. यह पहली बार है जब मरवाही के जंगलों में भालू और हाथी जैसे जानवरों के बाद बाघ देखा गया है. वन विभाग इस बाघ पर लगातार नजर बनाए हुए है और सुरक्षा के उपायों को सुनिश्चित करने के प्रयास कर रहा है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button