केरल-आंध्र समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश का अनुमान, एमपी-पंजाब और दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

 दिल्ली। आज देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजस्थान और गुजरात में लू का असर जारी रहेगा, वहीं मध्य प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में गर्मी बढ़ेगी।

इसके अलावा, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी चलने की संभावना है।  राजस्थान में गर्मी तेजी से बढ़ रही है और बाड़मेर जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। आने वाले 3-4 दिनों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, गुजरात में भी गर्मी बढ़ने के साथ लू की चेतावनी जारी की गई है।

मध्य प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में गर्मी बढ़ेगी

मध्य प्रदेश के इंदौर, खंडवा सहित कुछ इलाकों में कल से लू चलेगी। दिल्ली में भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और अगले दो दिन हीटवेव की संभावना है। पंजाब में तापमान 37 डिग्री तक पहुंच चुका है और 10 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया गया है।  इन राज्यों में 7 अप्रैल तक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर में ओले गिरने का भी अनुमान है। वहीं   8 अप्रैल से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, और पंजाब में 9 अप्रैल तक लू का असर जारी रह सकता है।

मौसम विभाग का अलर्ट:

  • राजस्थान: 45 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना, 2 जिलों में सीवियर हीटवेव का अलर्ट।
  • मध्य प्रदेश: लू का अलर्ट, 9 अप्रैल को बारिश की संभावना।
  • पंजाब और हरियाणा: लू और बढ़ी हुई गर्मी का अलर्ट।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई