नकली पिस्टल से फायरिंग कर रील बनाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कराया माफीनामा

दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में नकली पिस्टल से फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सार्वजनिक स्थान पर वाहन रोककर नकली हथियार लहराया और लोगों में भय का माहौल बनाने की कोशिश की।

पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद तत्काल जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि तीन युवक वाहन में बैठकर नकली पिस्टल दिखाते हुए वीडियो बना रहे थे और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। घटना स्टेशन रोड स्थित सुमित बाजार के पास की बताई जा रही है।

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जयदीप कांडा (36), गगनप्रीत सिंह (37) और पवनदीप सिंह (32) शामिल हैं। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कान पकड़कर माफी मांगी और भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने का आश्वासन दिया।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल नकली पिस्टल को जब्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई