Three-tier Panchayat elections: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान 17 फरवरी को, 58 लाख वोटर्स करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

Three-tier Panchayat elections (रायपुर) : नगरीय निकाय के बाद अब ग्राम सरकार चुनने की तैयारी है। तीन चरणों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 17 फरवरी को प्रदेश के 33 जिलों के 53 ब्लॉक के ग्राम पंचायतों के लिए 57 लाख 99 हजार 660 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अगले ही दिन याने 18 फरवरी को परिणाम सामने आ जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 17 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान में प्रदेश के सबसे ज्यादा मतदाता बिलासपुर जिला के मस्तूरी ब्लॉक में 2 लाख 79 हजार 007 हैं। इसके बाद रायपुर के आरंग ब्लॉक की बारी है, जहां 2 लाख 23 हजार 644 मतदाता हैं। इस तरह से पहले चरण में कुल 57 लाख 99 हजार 660 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इनमें से 28 लाख 70 हजार 859 पुरुष, 29 लाख 28 हजार 751 महिला और 50 तृतीय लिंग के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। वहीं बस्तर संभाग में सुबह 6.45 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मुंगेली जिला के मुंगेली ब्लॉक के एक लाख 88 हजार 496 मतदाता और दुर्ग जिले के दुर्ग ब्लॉक में एक लाख 62 हजार 844 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव में जनता पंच-सरपंच के अलावा जनपद और जिला पंचायत के लिए अपना जनप्रतिनिधि चुनेगी। तीन चरणों में होने वाले मतदान में जिला पंचायत के 433 पद, जनपद पंचायत के 2,973 पद और ग्राम पंचायत (सरपंच) के 11,672 पद, पंच के 1,60,180 पद के लिए जनता अपना मत देगी। नगरीय निकाय के विपरित ग्राम सरकार के लिए मत पत्रों के लिए चुनाव होगा।

इन मतपत्रों को लेकर आज शाम तक पोलिंग पार्टी निर्धारित मतदान केंद्रों पर शाम तक पहुंच जाएगी। जहां कल सुबह से मतदान होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं प्रदेश के नक्‍सल प्रभावित इलाकों में विशेष सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा. साथ ही पोलिंग पार्टियों को हेलीकॉप्‍टर से भेजा जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई