कोरबा में तंत्र-मंत्र के दौरान स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन समेत तीन लोगों की हत्या

कोरबा के कुदरीपारा क्षेत्र में बीती रात तंत्र-मंत्र के दौरान हुए विवाद में स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में एक स्थानीय युवक और बिलासपुर का एक युवक शामिल है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना उरगा थाना क्षेत्र स्थित अशरफ के स्क्रैप यार्ड में हुई।
जानकारी के अनुसार, रात में यार्ड में 8 से 10 लोग एकत्र हुए थे और तंत्र-मंत्र से संबंधित गतिविधियां चल रही थीं। इसी दौरान विवाद बढ़ा और तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। अशरफ का पुत्र घटना के समय यार्ड के बाहर मौजूद था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है।
मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है। बताया जाता है कि अशरफ मेमन लंबे समय से अवैध कबाड़ कारोबार में संलिप्त था और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, मारपीट सहित कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे। वह मुख्य रूप से राखड़ परिवहन के कारोबार में सक्रिय था।





