पुलिस कस्टडी से तीन नाबालिग फरार, चलती गाड़ी से कूदे; एक पकड़ा, दो की तलाश जारी

रायपुर में चोरी के आरोप में पकड़े गए तीन नाबालिग पुलिस कस्टडी से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उन्हें पुलिस वैन से बाल न्यायालय ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उन्होंने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी और भाग निकले।

घटना बीरगांव क्षेत्र की है, जहां उरला थाना पुलिस आरोपियों को लेकर जा रही थी। रास्ते में एक नाबालिग ने गाड़ी का दरवाजा जांचा, जो अंदर से खुल गया। इसके बाद तीनों ने मौका पाकर चलती गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की।

घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत गाड़ी रोकी और उनका पीछा किया। इस दौरान एक नाबालिग को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य घनी बस्ती और संकरी गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस ने आसपास के इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन फरार नाबालिगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि गाड़ी का लॉक बाहर से बंद था, लेकिन अंदर से बिना चाबी के खुल जा रहा था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हुए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार नाबालिगों की तलाश जारी है और मामले में लापरवाही की भी जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई