खजुराहो रिज़ॉर्ट में पूड़ी-सब्ज़ी खाने से 3 कर्मचारियों की मौत, 5 की हालत नाज़ुक; CM और मंत्री खजुराहो में मौजूद

छतरपुर के खजुराहो स्थित गौतम रिज़ॉर्ट में सोमवार को भोजन करने के बाद आठ कर्मचारियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। पांच अन्य का इलाज जारी है, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान रामस्वरूप कुशवाहा, प्रागीलाल कुशवाहा और गिरिजा रजक के रूप में हुई है। यह घटना उस समय सामने आई है जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री खजुराहो प्रवास पर हैं। घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने कहा कि सामान्यत: फूड पॉइजनिंग से इस तरह मौतें नहीं होतीं। वास्तविक कारण जानने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

सोमवार शाम करीब 5 बजे सभी कर्मचारी आलू-गोभी की सब्ज़ी और पूड़ी खाने के बाद बीमार पड़ गए थे। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर अवस्था में कुछ कर्मचारियों को ग्वालियर रेफर किया गया। इलाज के दौरान तीन लोगों की जान चली गई।

बीमार हुए कर्मचारी:
– बिहारी पटेल (50)
– रामस्वरूप कुशवाहा (47)
– रोशनी रजक (30)
– दयाराम कुशवाहा (70)
– हार्दिक सोनी (20)
– गोलू अग्निहोत्री (25)
– गिरजा रजक (35)
– गौतम रवि नामक युवक

अस्पताल में भर्ती कर्मचारियों में दो की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। जिला प्रशासन ने मामले की त्वरित जांच के आदेश दिए हैं। होटल में परोसे गए भोजन के सैंपल भी जांच के लिए लिए गए हैं।

रेडक्रॉस ने दी आर्थिक सहायता
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मृत कर्मचारियों के परिजनों को रेडक्रॉस सोसायटी से 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मृतकों के परिवारों तक तुरंत राहत राशि पहुंचाई जा चुकी है। जिला प्रशासन भोजन जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई