हाईकोर्ट जज और सफेमा कोर्ट अफसर को धमकी भरा पत्र, जांच शुरू

बिलासपुर। जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जब हाईकोर्ट के एक जज और मुंबई स्थित सफेमा कोर्ट के एक अफसर को धमकी भरा पत्र मिला। यह पत्र NDPS एक्ट के तहत गांजा और मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी संजीव कुमार छाबड़ा उर्फ सुच्चा सिंह के नाम से भेजा गया था।

सुच्चा सिंह पर सफेमा कोर्ट में उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई चल रही है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस ने सिविल लाइन थाना में अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पत्र वास्तव में जेल से भेजा गया था या फिर किसी ने आरोपी का नाम इस्तेमाल कर साजिश रची है। इस घटना ने पूरे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई