PM मोदी के विमान पर हमले की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर हमले की धमकी मुंबई पुलिस को 11 फरवरी को मिली। पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई, जिसमें चेतावनी दी गई कि आतंकवादी प्रधानमंत्री के विमान पर हमला कर सकते हैं।

मुंबई पुलिस ने इस मामले में सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया था। बुधवार को पुलिस ने चेंबूर इलाके से एक शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर है। यह पीएम मोदी को मिलने वाली धमकियों का दूसरा मामला है। इससे पहले नवंबर 2024 में भी मुंबई पुलिस को इस तरह की धमकी वाली कॉल मिली थी। तब पुलिस ने एक 34 साल की महिला को गिरफ्तार किया था, जो मानसिक रूप से अस्थिर थी और उसने शरारत में फोन किया था। आपको बता दे, कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के पास होती है। SPG के जवानों को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की गाइडलाइंस के अनुसार विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है, और वे अत्याधुनिक हथियारों से लैस होते हैं।

पढ़े पीएम को पहले कब-कब मिली धमकी

  • 2023 में हरियाणा के एक युवक ने वीडियो वायरल कर मोदी को गोली मारने की धमकी दी थी।
  • 2022 में केरल में एक शख्स ने मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी।
  • 2018 में एक शख्स ने फेसबुक पर मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी और खुद को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य बताया था।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई