पुलिस का ये काम ‘गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज, कर दिया इतना बड़ा कमाल

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की पुलिस के चलाए जागरूकता अभियान ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है. बलरामपुर पहुंची टीम ने पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा और उन्हें मेडल भी दिया.

25000 बच्चों को किया जागरूक

दरअसल जिले की यातायात एवं साइबर पुलिस की टीम ने एक साथ 680 शैक्षिक संस्थानों में यातायात एवं सायबर जागरूकता को लेकर अभियान चलाया.

रायपुर से पहुंची गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम आंकलन किया. पुलिस विभाग के जारी किए गए वीडियो, फोटो और अन्य चीजों का अवलोकन करने के बाद एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक का राजेश अग्रवाल को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा और उन्हें मेडल भी दिया.

मामले में पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने कहा कि लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक प्रयास किया गया था और 200 पुलिसकर्मियों ने एक साथ इन सभी शैक्षणिक संस्थानों में काम किया है. जागरूकता से जुड़े ऐसे काम आगे भी चलाते रहेंगे.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई