terror of thieves: सूने मकान में चोरों का धावा, जेवर और नगदी सहित 3 लाख का सामान पार

terror of thieves: बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिसिंग की कमजोरियों का फायदा उठाते हुए चोर गिरोह लगातार सक्रिय हैं। क्षेत्र में सूने मकानों को निशाना बनाते हुए चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अमेरी चंदा कॉलोनी स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 80 हजार रुपए नकद सहित करीब 3 लाख रुपए के जेवरात व सामान पर हाथ साफ कर दिया और आराम से फरार हो गए। हैरानी की बात है कि घटना की भनक तक पुलिस को नहीं लगी।

खम्हरिया लौदा निवासी विक्रम जाटवर, जो मस्तूरी ब्लॉक के लोहर्सी सोन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं, अमेरी चंदा कॉलोनी में केडी बंजारे के मकान में किराए से रहते हैं। 15 अप्रैल को वे अपने गृहग्राम खम्हरिया में लड़की की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित चले गए थे। बीच में 19 अप्रैल को वे गैस सिलेंडर लेने के लिए घर आए और फिर वापस लौट गए थे। 26 अप्रैल की शाम जब वे लौटे, तो देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर पता चला कि अलमारी से नकदी और सोने-चांदी के जेवर गायब थे।

चोरों ने विक्रम जाटवर के घर से 80 हजार रुपए नकद, सोने के झुमके, एक मनचली माला जिसमें 8 सोने के लॉकेट लगे थे, एक बचकनी सोने का लॉकेट, चार जोड़ी पायल, एक हाफ करधन, चाबी का छल्ला, बिछिया, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ और 5 चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। इसकी कुल चोरी की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है। सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह ने बताया कि, सकरी थाना क्षेत्र में चोरी होने की सूचना मिली थी, आरोपी की तलाश की जा रही है।

सकरी क्षेत्र में पिछले दिनों चोरी की घटनाओं में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। आसमा सिटी में 8 सूने मकानों, सागर होम्स और सम्बलपुर कन्हैया धाम में भी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। अब अमेरी चंदा कॉलोनी में इस ताजा वारदात ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभी तक किसी भी मामले में पुलिस को चोरों का सुराग नहीं मिल सका है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई