स्विफ्ट कार से कर रहे थे तस्करी, सवा 3 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

रायपुर। तेलीबांधा क्षेत्र में गांजा बिक्री करते 3 आरोपी गिरफ्तार हुए है। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत फुण्डहर स्थित शिव मंदिर पास कुछ व्यक्ति एक चारपहिया वाहन में गांजा बिक्री कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

वाहन में 3 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम प्रदीप चौहान, ओमकार सेन एवं साकीर उसमानी निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.380 किलोग्राम गांजा, नगदी ब्रिकी रकम 5,300 रूपये तथा प्रकरण से संबंधित स्विफ्ट कार क्रमांक सी जी/04/जे एफ/4221 तथा एक नग आई फोन 13 प्रो जुमला कीमती लगभग 7,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 809/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई