छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन रिमझिम बारिश के आसार, सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। रायपुर में शनिवार सुबह हल्की रिमझिम बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई। शहर में घने बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद एक बार फिर पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

सरगुजा संभाग के जिलों कोरिया, सूरजपुर, रायगढ़ सहित कुल 10 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर उत्तरी छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश के संकेत दिए गए हैं, जबकि मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। पिछले पांच दिनों की बात करें तो राज्य में मात्र 26.1 मिमी औसत बारिश ही दर्ज की गई है। 28 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक बारिश की दर में लगातार गिरावट देखी गई। इस दौरान सिर्फ 24.1 मिमी पानी बरसा, जबकि जुलाई में कुल 459 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

पिछले 10 वर्षों में जुलाई में 400 मिमी से अधिक बारिश का आंकड़ा केवल दो बार पार हुआ है – 2016 में 463.3 मिमी और 2023 में 566.8 मिमी। इस साल यह आंकड़ा 459 मिमी तक पहुंच गया है, जो औसत से काफी अधिक है। मानसून इस बार समय से पहले 24 मई को केरल पहुंच गया था, जबकि इसकी सामान्य तारीख 1 जून होती है। अगर यह 15 अक्टूबर तक बना रहता है, तो कुल मानसून अवधि 145 दिन की हो सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई