पृथ्वी पर मौजूद है एक ऐसा रंग, जिसे अब तक किसी ने नहीं देखा…

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं दुनिया में लाल हरे पीले नीले जैसे रंगों के अलावा और रंग है जिसे अब तक किसी ने नहीं देखा..  जी हां  कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने दावा  किया है कि उन्होने अब एक ऐसा रंग देखा है जिसे पृथ्वी पर आज तक किसी ने नहीं देखा…

उन्होंने इस रंग को नाम दिया है-ओलो. शोधकर्ताओं ने लेजर और एडवांस ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके इस रंग को देखने में सक्षम बनाया है.

अब तक सिर्फ पांच वैज्ञानिक ही इस रंग को देख पाए हैं. पांचों वैज्ञानिकों ने इस रंग को नीला-हरा बताया है. हालांकि, वैज्ञानिकों की टीम ने यह भी कहा है कि इस रंग का वर्णन करना मुश्किल है.

वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह रंग काफी फीका है और इसे जल्द देखने की संभावना नहीं है. उन्होंने कहा है कि स्मार्ट फोन या किसी भी टीवी पर लोग ‘ओलो’ रंग को फिलहाल नहीं देख पाएंगे.

वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस रंग को नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकता. इस रंग का अनुभव रेटिना पर लेजर मारकर हेरफेर करके ही किया जा सकता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह रंग वैसा नहीं है जो हमने आज तक देखे हैं. यह उनसे काफी अलग है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई