रायपुर में चोरी का शिकार: घर से नगदी-जेवरात समेत CCTV DVR गायब

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. चोरों ने एक बार फिर सूने घर को निशाना बनाया हैl

मुंबई निवासी ठेकेदार अवधेश सिंह के सूने घर में चोरों ने कैश और किमती जेवरात पर हाथ साफ किया है. वहीं शातिर चोर CCTV का DVR भी अपने साथ ले गएl

मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर के कुकरेजा फार्म हाउस इलाके में मुंबई निवासी ठेकेदार अवधेश सिंह का घर है. यहां मंगलवार रात चोरों ने धावा बोलते हुए 2 लाख नगदी और सोने चांदी के जेवरात समेत CCTV का DVR चोरी कर शातिर चोर फरार हो गएl

घटना के दौरान अवधेश सिंह मुंबई में थे. मुंबई में CCTV मोबाइल से डिस्कनेक्ट होने पर पीड़ित ने छोटे भाई घर को कॉल कर देखने के लिए भेजा तब जाकर चोरी का खुलासा हुआ है. अवधेश सिंह ने मामले में FIR दर्ज कराया हैl

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई