ग्राम महमंद में चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार, कबाड़ सामान बरामद

ग्राम महमंद। चोरी की बढ़ती घटनाओं से परेशान ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम पंचायत महमंद में सरपंच प्रतिनिधि विक्की निर्मलकर की सूझबूझ और पंचायत प्रतिनिधियों की मदद से चोरी का एक बड़ा मामला सुलझ गया।
मामला तब उजागर हुआ जब सरपंच प्रतिनिधि विक्की निर्मलकर और पंच प्रतिनिधि राकेश, माधव, मनोज, संजय व अमित ने मिलकर चोरी का कबाड़ सामान जब्त किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
तोरवा थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने तुरंत एक टीम बनाकर कार्रवाई की। जांच में पता चला कि लाल खदान के टिकेश यादव और गोपाल साहू चोरी का सामान छिपाकर रखे थे। पुलिस ने पेट्रोलिंग टीम की मदद से दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर थाने लेकर आई।
दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है। पंचायत और पुलिस के इस संयुक्त प्रयास से ग्राम महमंद में लोगों ने राहत की सांस ली है।





