आमानाका में चोरी की वारदात: तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी का खुलासा हुआ है, जहां पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महोबा बाजार स्थित अशोका टिन कैनस प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में तांबे के वायर की चोरी की थी।

फैक्ट्री के जनरल मैनेजर खेमराज बोपचे ने 5 मई को शिकायत दर्ज कराई कि फैक्ट्री के बाहर का लॉक टूटकर तांबा वायर चोरी हो गया था। इसके बाद, पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की मदद से आरोपियों की पहचान की।

सीसीटीवी फुटेज और जांच के दौरान आमानाका निवासी बैकुंठ सोना को पकड़ा गया, जिसने अपने दो साथियों वीरेंद्र साहू और कुशल तांडी के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से चोरी का 343 किलो तांबा और घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो वाहन बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. बैकुंठ सोना (26 वर्ष) – रोटरी नगर, थाना आमानाका

2. वीरेंद्र साहू (21 वर्ष) – रोटरी नगर, थाना आमानाका

3. कुशल तांडी (24 वर्ष) – रोटरी नगर,थाना आमानाका

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई