Theft of the capital: पुलिस कॉलोनी के 8 घरों में चोरी, कार्रवाई के नाम पर पुलिस के हाथ खाली

Theft of the capital: बिलासपुर। न्यायधानी में लगातार चोरी की वारदात हो रही है। शहर के अलावा आउटर में भी चोर न केवल रात में बल्कि दिन में भी सूने घरों से जेवर, नकदी उड़ा रहे हैं। अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ने के बाद भी पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। उल्टे लोगों से अपनी सुरक्षा स्वयं करने की बात कह रही है। पुलिस की नाकामी को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।

जिले के एम एस विला कॉलोनी में पिछले कुछ महीने के भीतर चोरी की कई वारदात हुई है। उन्होंने बताया कि उमेश मिश्रा तथा पुरुषोतम कोरी के मकान में चोरों ने देर रात उनके घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है तथा एक दो माह पहले ही उनके कॉलोनी के तीन मकान में चोरी हुआ था पर सकरी थाना के थाना प्रभारी द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं किया गया और इस चोरी में भी कोई विशेष जाँच नहीं किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों की माने तो लगातार कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आ रही है जिससे लोग काफी परेशान हो चले है, लगातार निगरानी करने के बाद भी चोर हाथ नहीं आ रहा है। उनकी मांग है कि पुलिस उनके सुरक्षा के लिए सक्त क़दम उठाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई