दुनिया झुकती है, झुकाने वाला चाहिए; इम्पोर्ट घटाकर एक्सपोर्ट बढ़ाने पर जोर: नितिन गडकरी

नागपुर। नागपुर में विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VNIT) के एक कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश अनेक समस्याओं का सामना कर रहा है, लेकिन “दुनिया झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए।” उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी राष्ट्रभक्ति यही होगी कि हम इम्पोर्ट कम करें और एक्सपोर्ट बढ़ाएं। भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए यह अनिवार्य है।

गडकरी ने जोर दिया कि विज्ञान, तकनीक और ज्ञान ही दुनिया की समस्याओं का समाधान हैं। यदि हम इनका सही उपयोग करें, तो किसी के सामने झुकना नहीं पड़ेगा। उनका यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर 27 अगस्त से 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के ऐलान के कुछ दिन बाद आया है, जिससे भारत पर कुल 50% टैरिफ लागू होगा।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से संपन्न होने के कारण कुछ देश दुनिया में दादागिरी कर रहे हैं। भारत को ऐसी राह नहीं अपनानी है, बल्कि अपनी संस्कृति के अनुरूप विश्व कल्याण के लिए काम करना है। गडकरी के अनुसार, देश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग चुनौतियां हैं, जिनका समाधान तकनीक और विज्ञान के जरिए किया जा सकता है। इससे विकास दर तीन गुना तक बढ़ सकती है।

इससे पहले, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने 8 अगस्त को नागपुर में कहा था कि दुनिया भारत को उसकी अध्यात्मिक शक्ति के कारण महत्व देती है, न कि केवल आर्थिक ताकत के लिए। उन्होंने कहा कि कई देश अमीर हैं, लेकिन भारत की पहचान उसके अध्यात्म में है, और इसी कारण वह विश्वगुरु की भूमिका निभा सकता है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई