इंदौर के जू से 15 साल पहले भोपाल के वन विहार आई सफेद बाघिन की हुई मौत

भोपाल। इंदौर के जू से वर्ष 2013 में आई सफेद बाघिन रिद्धि की बुधवार दरमियानी रात को मौत हो गई। जब वह वन विहार आई थी, तब उसकी उम्र लगभग चार वर्ष थी। वह पिछले 15 साल से वन विहार के पर्यटकों के दर्शनार्थ डिस्प्ले वार्ड में रहती थी।

बीते दो दिन से वृद्ध सफेद बाघिन ने खाना नहीं खाया था। हालांकि ऐसा वह सामान्य रूप से अक्सर करती रही है। 18 सितंबर को वह अपने बाड़े में सामान्य थी लेकिन 19 सितंबर को सुबह सात बजे बाड़े में निश्वेत अवस्था में पाई गई। यह देखकर तुरंत वन्य प्राणी चिकित्सक डा. अतुल गुप्ता ने बाघिन का परीक्षण किया, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृत वृद्ध सफेद बाघिन का पोस्टमार्टम वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सक डा. अतुल गुप्ता ने अन्य चिकित्सकों के साथ संयुक्त रूप से किया। मृत्यु का कारण वृद्धावस्था के कारण आंतरिक अंगो का काम न करना पाया गया। मृत सफेद बाघिन का सैंपल एकत्रित कर परीक्षण के लिए स्कूल आफ वाइल्ड लाइफ फारेंसिक हेल्थ जबलपुर भेजे गए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button