छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का इंतज़ार जल्द होगा खत्म…

रायपुर |
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अब जल्द ही घोषित किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा की गई तैयारियों के अनुसार, मई के दूसरे सप्ताह में दोनों कक्षाओं के रिजल्ट एक साथ जारी किए जा सकते हैं।

5.70 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, अब रिजल्ट का इंतज़ार
इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं में कुल 5.70 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। मार्च में हुई इन परीक्षाओं के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह से उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया था, जो अब सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है।

20,000 शिक्षकों ने संभाली कॉपियों की जांच की ज़िम्मेदारी
राज्य भर में 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जहां करीब 20,000 शिक्षकों ने उत्तरपुस्तिकाओं की जांच का कार्य किया। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, मूल्यांकन कार्य के तुरंत बाद डेटा एंट्री और रिजल्ट प्रोसेसिंग पर काम शुरू कर दिया गया है।

रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित होने के बाद छात्र छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

खास बात – बोनस अंक का मिलेगा फायदा
इस बार भी बोर्ड ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सहशैक्षणिक क्षेत्रों में प्रदर्शन के आधार पर बोनस अंक देने की व्यवस्था की है:
राज्य स्तर पर पुरस्कार: 10 अंक
राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि: 15 अंक
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान: 20 अंक
यह बोनस खेल, एनसीसी, स्काउट-गाइड, एनएसएस, और साक्षरता अभियान जैसी गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को दिया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई