बिलासपुर रेल जोन में आज से 63 ट्रेनों का टाइम बदला, सफर से पहले नया टाइम-टेबल चेक करें

बिलासपुर। नए साल की शुरुआत के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव किया है। 1 जनवरी 2026 से बिलासपुर जोन से होकर चलने वाली कुल 63 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के समय में 5 से 25 मिनट तक का परिवर्तन किया गया है।

रेलवे के अनुसार, यह बदलाव गाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने और समय की बचत के लिए किया गया है। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में 10 से 25 मिनट तक और पैसेंजर ट्रेनों में 5 से 20 मिनट तक परिचालन समय कम होगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले नया टाइम-टेबल जरूर देख लें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। यात्री अपने नजदीकी स्टेशन, पूछताछ केंद्र या रेलवे की अधिकृत वेबसाइट से 2026 की नई समय-सारणी चेक कर सकते हैं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन और रूट पर हर साल होने वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्यों की वजह से 1 जनवरी को समय-सारणी में बदलाव किया जाता है, जिससे ट्रेनों की गति और संचालन में सुधार होता है।

यात्रियों को सलाह:

सफर से पहले नया समय जरूर जांचें

बदलाव ट्रेन के आगमन और प्रस्थान दोनों समय में लागू

नए साल में रेल यात्रियों के लिए यह बदलाव समय की बचत और तेज यात्रा का मौका लेकर आया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई