चोर आया, चोरी किया और लेटर छोड़कर चला गया, जानिए क्या है पुरा मामला

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन शहर के जमींदार मोहल्ले में रविवार सोमवार की दरमियानी चोरों ने एक मकान में चारी की घटना को अंजाम दिया है। लेकिन चोरों ने चोरी के बाद ऐसा काम किया है, जिसे जानकर शायद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद कंप्यूटर पर एक लेटर छोड़ा है, जिसमें खुद को जरूरतमंद बताया है। इतना ही नहीं चोर ने ये भी बताया है कि वो पीड़ित व्यक्ति के घर के आस-पास का रहने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार चोर ने पत्र में लिखा कि कर्ज की मजबूरी के चलते वह चोरी कर रहा है। पत्र में चोर ने यह भी लिखा की में आपके आसपास मोहल्ले का ही रहने वाला हूं। तीन चार दिन पहले मैने आपको रुपए गिनते हुए देखा था। खरगोन शहर के जमींदार मोहल्ले में कोल्डिंक्स की थोक दुकान संचालित करने वाले दुकान संचालक जुजर बोहरा को 6 महीने बाद सभी रुपए लौटाने का आश्वासन भी दिया। दुकान के अन्दर रखे रुपए में से चोर ने आवश्यकतानुसार केवल ढाई लाख रुपए ही चुराए। जबकि करीब 50 हजार रुपए नकदी वहीं छोडकर चला गया।
जमींदार मोहल्ले में रायल फूड में प्याऊ के ऊपर से चोर ने घटना को अन्जाम दिया। कोतवाली पुलिस मौके ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना कर फॉरेंसिक टीम के साथ विवेचना में जुट गई है। इसके अलावा पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। आशंका व्यक्त की जा रही है की दुकान संचालक के किसी नजदीकी ने ही घटना को अन्जाम दिया।





