छत्तीसगढ़ में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को टैक्स-फ्री: इतिहास के सच को उजागर करने का प्रयास

रायपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। गोधराकांड पर बनी बहुचर्चित फ़िल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री किया जा रहा है। आज इसकी घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “द साबरमती रिपोर्ट” जैसी फिल्म, इतिहास के उस भयावह “सच” को सामने लाने के सराहनीय प्रयास के रूप में देखा जाना चाहिए, जिस “सच” को देश की जनता से हमेशा छुपाने का कुत्सित प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि इतिहास सबक देता है और उत्तम भविष्य निर्माण का प्रवर्तक बनता है। ऐसी फिल्में समाज के लिए सुलभ होनी चाहिए। इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि राज्य में इसे कर मुक्त किया जाए। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में भी टैक्स-फ्री कर दिया गया है।

बता दें कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की कहानी 27 फरवरी, 2002 को गोधरा रेलवे स्टेशन पर हुए ट्रेन अग्निकांड पर आधारित है। फिल्म में विक्रांत मैसी एक पत्रकार के रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है कि आखिर 2002 में उस दिन गोधरा रेलवे स्टेशन पर क्या था, जब साबरमती एक्सप्रेस आग में झुलस रही थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई