भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ शुरु, छत्तीसगढ़ से कौन होगा प्रस्तावक?

रायपुर : भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां शुरु हो चुकी है….इस माह के अंत में मार्च के पहले सप्ताह में नए अधयक्ष का चुनाव होगा… लेकिन इसमें खास बात ये है कि इस बार नए अध्यक्ष के चुनाव में छत्तीसगढ़ को भी भागीदारी करने का मौका मिलेगा…
छत्तीसगढ़ के तरफ से भी नामांकन भरे जाने की संभावना
दरअसल प्रदेश में इस बार भाजपा प्रदेश संगठन के चुनाव पुरे होने के साथ राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी चुनाव हो गया है… प्रदेश के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन में प्रस्तावक और समर्थक बनेंगे…वहीं इस बार छत्तीसगढ़ के तरफ से भी नामांकन भरे जाने की संभावना है….
संगठन चुनाव पुरा कराने वाला पहला राज्य बना छत्तीसगढ़
बता दें कि देश के ज्यादातर राज्यों में संगठन के चुनाव हो चुके हैं.. अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है… भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले देशभर के राज्यों में भाजपा संगठन के चुनाव कराए गए.. छत्तीसगढ़ में ही सबसे पहले इस साल 17 जनवरी को प्रदेश संगठन के चुनाव पुरे हुए.. तब यहां पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के 17 सदस्यों का चुनाव कराया गया… पुरे देश में छत्तीसगढ़ संगठन चुनाव पुरा कराने वाला पहला राज्य बना… इसके बाद दुसरे राज्यों के चुनाव पुरे हुए…
इस वजह से 2020 में छत्तीसगढ़ को नहीं मिला मौका
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में कई राज्यों के राष्ट्रीय परिषद से सदस्यों से नामांकन फार्म में प्रस्तावक और समर्थक के रुप में हस्ताक्षर कराए जाते हैं… पिछली बार 2020 के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को ये मौका नहीं मिला था, क्योंकि संगठन का चुनाव पुरा नहीं हुआ था.. लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ में चुनाव पुर्ण हो चुके हैं.. और छत्तीसगढ़, संगठन का चुनाव पुरा कराने वाला पहला राज्य भी बना है…
जानिए किसे मिला मौका
वहीं इस बार छत्तीसगढञ के राष्ट्रीय परिषद के 17 सदस्यों के साथ ही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव को भी प्रस्तावक और समर्थक बनने का मौका मिलेगा.. साथ ही प्रदेश में जो राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बने हैं.. उनमें CM विष्णुदेव साय, डिप्टी CM अरुण साव, डिप्टी CM विजय शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, उसेंडी, केंद्. मंत्री तोखन साहु, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संतोष पांडेय, विजय बघेल रुपकुमारी चौधरी राज्य सभा सांसद देवेंद्र राजा प्रताप सिंह, और विधायक विक्रम उसेंडी के नाम शामिल है…





